संसद का मॉनसून सत्र चलेगा 20 जुलाई से 11 अगस्त तक, सरकार पेश कर सकती है समान नागरिक संहिता बिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। यह बात संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्विटर पर बताया। उन्होंने बताया कि 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।

ये भी पढ़ें - कैमिकल की दुकान में बलास्ट, आग लगने से दो श्रमिक झुलसे

वहीं संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है। सीसीपीए की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें तारीख पर फैसला हुआ। मॉनसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर बिल पेश कर सकती है।

ये भी पढ़ें - बिहार: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बड़े भाई भाजपा में हुए शामिल

संबंधित समाचार