ये गाड़ी पलक झपकते ही गिरगिट की तरह बदल लेती है रंग, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हक्का-बक्का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आपसे से कहा जाए कि कोई गाड़ी ऐसी भी होती है जो गिरगिट की तरह रंग बदलती है तो आप ये सुनकर ही हैरान रह जाएंगे। आप ये सोचेंगे ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन ये सच है कि गाड़ी भी गिरगिट की तरह रंग बदल सकती है। आपको बता दें इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक गाड़ी पल भर में ही रंग बदल ले रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान। 

जानकारी के मुताबिक, जर्मन लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने ऐसी कार बनाई है, जिसका रंग पल भर में बदल जाता है। इस गाड़ी को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं। वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे गाड़ी सफेद रंग से ग्रे कलर में बदल जाती है। ऐसा लगता है कि पलक झपकते ही कोई दूसरी गाड़ी आ गई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग हक्का-बक्का रह गए हैं। 

बता दें BMW ने एक प्रदर्शनी के दौरान लोगों को जानकारी दी थी कि वो अपने सभी iX इलेक्ट्रिक कार में इनोवेटिव पेंट स्कीम कलर चेंज का ऑप्शन दिया है। बता दें इसमें एक खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जो 1 बटन क्लिक होते ही रंग बदल देता है। 

ये भी पढे़ं- जुए के नुकसान से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया में नियम कड़े, जानिए क्या होगा इससे फायदा?

 

 

संबंधित समाचार