मेरठः मवेशी तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी फरार
मेरठ (उत्तर प्रदेश)। जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक कथित मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथ फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ‘‘हमने एक मवेशी तस्कर अरुण को गिरफ्तार किया है। परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरुण घायल हो गया था।’’ अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। वहीं, अरुण के साथ मौजूद दूसरा मवेशी तस्कर भागने में कामयाब रहा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
ये भी पढे़ं- कमिश्नर के पेट डॉग को ढूंढने के लिए 20 घंटे तक भटकती रही पुलिस, युवक ने सोशल मीडिया से ऐसे खोजा
