कमिश्नर के पेट डॉग को ढूंढने के लिए 20 घंटे तक भटकती रही पुलिस, युवक ने सोशल मीडिया से ऐसे खोजा
मेरठ। मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का साइबेरियन हस्की ब्रीड नस्ल का पेट डॉग आखिरकार मिल ही गया। बता दें उनका पेट डॉग रविवार की शाम अचानक कहीं गायब हो गया था। जिसके बाद डॉग की खोज शुरू हुई। कमिश्नर ने पहले अपने स्तर पर कुत्ते की खोज करवाई। वहीं पुलिस को जब ये सूचना मिली तो उनके स्तर पर जांच शुरू की गई। बता दें कुत्ते की तलाश में 20 घंटे तक पुलिसकर्मी भटकते रहे और रास्तों की खाक छानते रहे।
वहीं कमिश्नर आवास के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। सोमवार को पूरे दिन कुत्ते की खोज चलती रही लेकिन डॉग नहीं मिला तो निराशा छाने लगी। वहीं सोमवार की शाम को अचानक कुत्ता मिलने की खबर सामने आई। इसके बाद कमिश्नर के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली। बता दें सोशल मीडिया पर कुत्ते के गायब होने की खबरों को देखने के बाद एक युवक ने कुत्ते को देखकर पहचाना और उसे लेकर कमिश्नर के घर पहुंच गया।
बता दें कमिश्नर सेल्वा कुमारी के कुत्ते के गायब होने की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। सोमवार की शाम कमिश्नर का कुत्ता मिलने के बाद तमाम लोगों ने खुशी जाहिर की। हस्की डॉग को एक व्यक्ति ने चौराहे पर घूमता देखा था। उसने सोशल मीडिया पर इस कुत्ते के गायब होने की सूचना देखी थी। उसने जैसे ही उसे चौराहे पर घूमते देखा, उसे पहचान लिया। जिसके बाद युवक ने कुत्ते को पकड़ा और उसे लेकर कमिश्नर आवास पहुंच गया। कमिश्नर अपने कुत्ते को देखकर काफी खुश हुईं। वहीं, कुत्ता मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली। पुलिसकर्मियों ने शिकायत नहीं होने के बाद भी उसकी फोटो लेकर करीब 500 घरों में पूछताछ की थी।
ये भी पढे़ं- मेरठ: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
