बहराइच: ब्रजेश पाठक ने किया राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा- भीम आर्मी प्रमुख को दी जाएगी सुरक्षा
मोतीपुर, बहराइच, अमृत विचार। जनपद के कुड़वा गांव में शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा दी जाएगी। उनके हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा में स्थित हेल्थ वैलनेस सेंटर में शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके लिए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर 3:15 हेलीकॉप्टर से मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी उतरे। इसके बाद वाह हेल्थ वैलनेस सेंटर पहुंचे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय सकिल सेल एनीमिया डिजीज उन्मूलन के कार्ड बांटे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया है, इसका लाभ जनजाति, आदिवासी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मिलेगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मध्यप्रदेश के शहडोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता की उपमुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को सरकार पूरी सुरक्षा देगी, उन्होंने कहा कि उनके हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से जो खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थसारथी सेन शर्मा, स्वास्थ्य चिकित्सा राज्यमंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, बलहा विधायक सरोज सोनकर, विधायक सुरेश्वर सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, ब्लाक प्रमुख अभिषेक सौरभ वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, सीएमओ सुरेश सिंह, डिप्टी सीएमओ बृजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, एडीएम मनोज, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, बीडीओ अजीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल
