बरेली: छह महीनों में गैंगस्टरों की एक अरब 26 करोड़ की संपत्ति जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

216 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, छह प्रकरण में संपत्तियों को किया जब्त

बरेली, अमृत विचार। जिले में अपराध कर रुपये अर्जित करने वाले गैंगस्टरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिछले छह महीने में छह प्रकरणों में गैंगस्टरों की एक अरब 26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इन गैंगस्टरों में भूमाफिया, गोतस्कर, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शामिल हैं। पुलिस अन्य गैंगस्टरों की संपत्ति की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने 1 जनवरी से 30 जून तक 50 मुकदमों में 216 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। जिसमें गौवध में 24 मुकदमों में 98, आबकारी में एक मुकदमे में चार, लूट में 12 मुकदमे में 39, रंगदारी के एक मुकदमे में चार, अवैध खनन में एक मुकदमे में दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। जबकि हत्या के चार मुकदमे में 15, मादक पदार्थ के तीन मुकदमे में 18 और अन्य अपराधों के तीन मुकदमे में 30, तार चोरी के एक मुकदमे में छह आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई।

गैंगस्टर एक्ट में 1 जनवरी से 30 जून तक छह प्रकरणों में एक अरब 26 करोड़ तीन लाख 73 हजार 266 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। साथ ही बचे हुए आरोपियों की संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

अपराधी अपराध जब्त की गई संपत्ति

रमनदीप, अमनदीप भूमाफिया 115 करोड़

प्रेमपाल व शिवचरण मादक पदार्थ 1.2 करोड़

साजिर              गोतस्करी 12.4 लाख

कुंवरपाल मादक पदार्थ 32 लाख

हनी, अरविंद सिंह भूमाफिया 9.4 करोड़ रुपये

छह प्रकरणों में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की है। अन्य गैंगस्टरों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी।

ये भी पढे़ं- 

संबंधित समाचार