आज का राशिफल। 02 जुलाई, 2023
मेष
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने चाहिए। गलत कार्यप्रणाली से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा।
वृष
आज छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनाएंगे। विरोधी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। विवाहेतर संबंधों के कारण मुश्किलें पैदा होंगी। मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी। गले में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
मिथुन
आज भविष्य के लिए आप बड़ी योजना बना सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
कर्क
आज अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। कारोबार में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। बच्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों के कारण आपको समस्या होगी। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह
आज दूसरों की भावनाओं पर ज्यादा विश्वास न करें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। जिद्दीपन वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिए।
कन्या
आज आपको व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अच्छे संपर्कों का लाभ अवश्य मिलेगा। छोटे भाई बहनों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग हैं।
तुला
आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरपूर रहेगा। संपत्ति में आप धन निवेश कर सकते हैं। ऑफिस में जूनियर्स का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे।
वृश्चिक
आज सभी आवश्यक कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। वाणी में सौम्यता से आपको सम्मान मिलेगा। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
धनु
आज शाम के समय किसी सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक यात्रा की संभावना बन सकती है। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। रिश्तेदारों पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है। पेट में कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है।
मकर
आज अनावश्यक कार्यों के लिए अपना समय बर्बाद न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिए। संयम से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है, सावधानी रखें।
कुंभ
आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। परिजनों के साथ आनंद का समय बिताएंगे।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में हल्की-फुल्की परेशानियां लगी रहेंगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ने की संभावना है। गूढ़-गंभीर मुद्दों पर विमर्श करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे।
