प्रयागराज: रामबाग स्टेशन के बाहर मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में भर्ती
प्रयागराज/अमृत विचार। रामबाग स्टेशन के गेट नंबर दो पर शुक्रवार को चार दिन की अबोध बच्ची कपड़े में लपेटी हुई मिली। लोगों ने बच्ची को रोते हुये देखा तो सूचना थानाध्यक्ष कीडगंज व रेलवे प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर रहे रेलवे कर्मचारी मनोज कुमार की पत्नी ने बच्ची की देखरेख शुरू कर दी।
मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना कर दी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची। तब तक बच्ची रेलवे कर्मचारी की पत्नी के पास सुरक्षित थी।
हालांकि रेलवे कर्मचारी मनोज और उनकी पत्नी ने बच्ची को अपनाने की बात की। देर रात चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम आकर बच्ची को चिल्ड्रन हॉस्पिटल भर्ती करा दिया। फिलहाल बच्ची को हॉस्पिटल में देखने रेलवे कर्मचारी की पत्नी पहुंची।
रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने बच्ची का नाम वैष्णवी रखा। वैष्णवी के नाम से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रेलवे कर्मचारी मनोज एवं उनकी पत्नी का कहना है की बच्ची को हम गोद लेना चाहते हैं और चाइल्ड हेल्प लाइन की सारी प्रक्रिया को पूरी करने की बात की है।
यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल
