बरेली: बिजली विभाग में बड़ी संख्या में जेई के हुए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीण क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता ने किए तबादले

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग में शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में जेई के तबादले किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ने कई जेई को इधर से उधर कर दिए। वहीं बरेली में तैनात जेपी वर्मा को शाहजहांपुर का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। लंबे समय से जमे एसडीओ और जेई के भी जल्द तबादले किए जाएंगे।

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने कांधरपुर उपकेंद्र पर तैनात अजय कुमार यादव को दोहना बिजली घर, टीज-2 रामचंद्र को बरसेर से रिठौरा और टीजी-2 संजय को रिठौरा से विद्युत परीक्षणशाला आंवला भेजा गया है। वहीं टीजी 2 उमेश कुमार को क्योलड़िया उपकेन्द्र से विद्युत परीक्षणशाला आंवला, भमोरा के जेई वीरू सिंह को नकटिया, नकटिया जेई ओमप्रकाश को भमोरा, शाही के जेई संत कुमार सागर को नदोसी बिजली घर, अलीगंज के जेई रमेश चंद्र को रिछा भेजा गया है।

इसके अलावा पुन्नपुर के जेई लक्ष्मी चंद्र को अवर अभियंता तकनीकी बहेड़ी, हृदयेश कुमार को रिछा से आंवला, विद्युत वितरण मंडल में तैनात सुनील कुमार कश्यप को सिरौली, फरीदपुर नगर पंचायत बहेड़ी से रमेश सैनी को बहेड़ी टाउन, शम्सुल इस्लाम को बहेड़ी, सरायतल्फी से राम शंकर को शाही, देवरनिया से राम देव को शेरगढ़, रहटुईया से विनीत कुमार वर्मा को पुन्नपुर भेजा गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: छह महीनों में गैंगस्टरों की एक अरब 26 करोड़ की संपत्ति जब्त

संबंधित समाचार