बरेली: यूसीसी में शरीयत का ख्याल रखा तो मुसलमान देंगे समर्थन : शहाबुद्दीन रजवी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन तलाक, पसमांदा मुसलमान, समान नागरिक संहिता पर दिए गए बयान का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक एक साथ नहीं देना चाहिए। लोग नासमझी के कारण एक साथ में तीन तलाक दे देते हैं। जिसका खामियाजा बीवी के साथ पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह बात दुरुस्त है कि बीते वर्षों में यह देखा गया है कि जिन-जिन राजनीतिक पार्टियों की हुकूमत रही, उन्होंने पसमांदा मुसलमानों की तरक्की के लिए कोई काम नहीं किया। चुनाव आते ही है वे लोग पसमांदा मुसलमानों से लोकलुभावने वादे करते हैं। मौलाना ने कहा कि जहां तक समान नागरिक संहिता की बात है तो लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने अभी तक कोई खाका पेश नहीं किया है। इसलिए, इस पर बहुत कुछ कहना मुश्किल है। अगर समान नागरिक संहिता में शरीयत का ख्याल रखा गया तो मुसलमान समर्थन करेगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: छह महीनों में गैंगस्टरों की एक अरब 26 करोड़ की संपत्ति जब्त

संबंधित समाचार