गोंडा: जवान की शहादत पर CM Yogi ने जताया शोक, 50 लाख की आर्थिक सहायता व नौकरी का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, शहीद के नाम पर गांव में बनेगी सड़क

गोंडा/अमृत विचार। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से लेते लोहा समय शहीद हुए सीआरपीएफ जवान अजय प्रताप सिंह की शहादत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने पीडित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पकिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा शहीद अजय प्रताप के नाम पर गांव में पक्की सडक भी बनेगी। 

करनैलगंज के छिटवापुर गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अजय प्रताप सिंह शनिवार को श्रीनगर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। रविवार की सुबह तिरंगे में लिपटा अजय का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में लोगों ने अपने वीर सपूत को वंदे मातरम को जयघोष के साथ अंतिम विदाई दी।

छिटवापुर स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान के बड़े भाई अखिलेश प्रताप सिंह ने गमगीन माहौल में भाई की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: भारत माता के जयघोष संग राजकीय सम्मान के साथ हुआ अमर शहीद का अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात