खटीमाः ओआरओपी टू की विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, तहसील में फूटा गुस्सा, किया धरना
खटीमा, अमृत विचार। ओआरओपी टू की विसंगतियां दूर न होने से पूर्व सैनिक भड़क उठे हैं। आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने मांगों का निदान न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
यह भी पढ़ें- जसपुर: बारिश से घर की दीवार गिरी, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रविवार को पूर्व सैनिक संगठन के बैनर पर पूर्व सैनिक तहसील में एकत्र हुए। आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक विसंगतियों को दूर नहीं किया गया है। इससे पूर्व सैनिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल विसंगति दूर न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने कहा कि तत्काल विंगतियों को दूर किया जाए। इस दौरान कई पूर्व सैनिकों को धरने को संबोधित किया। संचालन संगठन सचिव होशियार सिहं बोरा ने किया।
इस दौरान कैप्टन ठाकुर सिंह खाती, कैप्टन नारायण सिंह सौन, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष दान सिंह बोरा, सूबेदार मेजर अमर सिंह, कैप्टन मनोहर सिंह ज्याला, कैप्टन भूपेंद्र सिंह खनका, सूबेदार सतीश चंद्र, प्रेम सिंह, देव सिंह, दान सिंह, किशन चंद, अनिल कुमार, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक सिंह जेठी, शिव चंद, सूबेदार लाल सिंह, महेश सिंह, सूबेदार महेंद्र सिंह सामंत, कैप्टन पुष्कर सिंह बिष्ट, सूबेदार मेजर राजेंद्र पोखरिया, सूबेदार मेजर इंद्रजीत सिंह, कैप्टन वीरेंद्र गुरूंग, सूबेदार होशियार सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः खाकी पर लगा दाग, दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के बेटे ने महिलाओं से कर दिया खेल, अब पुलिस कर रही ये...
