जसपुर: बारिश से घर की दीवार गिरी, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जसपुर, अमृत विचार। बारिश से एक व्यक्ति के घर की कच्ची दीवार ढह गई। जिसके नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- नैनीतालः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव- कोषाध्यक्ष समेत 9 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय
जानकारी के अनुसार, गांव भोगपुर डाम की बंगाली कॉलोनी निवासी डोरीलाल ने बीते वर्ष पुराना कच्चा घर तोड़कर पक्का मकान बनवाया था। लेकिन जंगली जानवरों से बचाव के लिए पुराने मकान की कच्ची दीवारें खड़ी रहने दी थी।
वर्षा के चलते कच्ची दीवार गिरकर डोरी लाल के बड़े पुत्र राजेश कुमार (25) के ऊपर गिर गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर राजेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी की मौत हो चुकी थी। राजेश अपने पीछे दो पुत्रों व पत्नी को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश एक माह पूर्व ही राजस्थान से मजदूरी करके वापस घर आया था।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः खाकी पर लगा दाग, दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के बेटे ने महिलाओं से कर दिया खेल, अब पुलिस कर रही ये...
