नैनीतालः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव- कोषाध्यक्ष समेत 9 पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय
नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिये दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद कोषाध्यक्ष पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, लाइब्रेरियन पद पर मनी कुमार बाटला, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 5, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला के 1-1 प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
शनिवार को बार एसोसिएशन सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी.के. जोशी की अध्यक्षता में नामांकन पत्रों की जांच की गयी, जिसमें अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों में दुर्गा सिंह मेहता, दिनेश चन्द्र सिंह रावत एवं शशिकान्त शांडिल्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद (सामान्य) के लिए कौशल साह जगाती, विकास कुमार गुगलानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए मानवेन्द्र सिंह एवं प्रभात बोहरा, महिला उपाध्यक्ष के एक पद के लिए मधु नेगी सामन्त, शीतल सेलवाल एवं शिवांगी गंगवार, महासचिव के लिए विरेन्द्र सिंह रावत एवं सौरभ अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Joshimath Crisis: जोशीमठ में भू-धंसाव से फिर सहमे लोग, जमीन में हुए बड़े-बड़े गड्ढे, सरकार के लिये कही ये बात
संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) के एक पद के लिए कौशल पाण्डे एवं महावीर कोहली, संयुक्त सचिव (प्रेस) के एक पद के लिए शारिक खुर्शीद एवं मंयक पाण्डे, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए प्रसन्ना कर्नाटक, लाईब्रेरियन के एक पद के लिए मनी कुमार बाटला, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) 5 पदों के लिए भुवनेश जोशी, कान्ति राम, किशन सिंह का नामांकन सही पाया गया।
प्रकाश पेटशाली एवं संजीव सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु तेजस्विना सागर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) चार पदों के लिए दिग्विजय सिंह बिष्ट, ध्रुव चन्द्र, हिमान्शु राठौर, संजय कुमार, जयंत साह, सुशील, सुमन नौटियाल, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद हेतु गुरबानी सिंह द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाये गये।
इनमें वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए केवल एक उम्मीदवार मनोज कुमार का नामांकन पत्र रद्द किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया । अब 4 जुलाई को आम सभा व 5 जुलाई को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डीके जोशी के अलावा चुनाव कमेटी से आईडी पालीवाल, वन्दना सिंह, स्वाति वर्मा, विनय चौहान, सैय्यद काशिफ जाफरी आदि उपस्थित रहे।
