Mahoba Fire: शार्ट शर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान, किसान के सामने रोजी-रोटी का संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में शार्ट शर्किट से मकान में लगी आग।

महोबा में शार्ट शर्किट से मकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने से किसान के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ।

महोबा, अमृत विचार। कोतवाली चरखारी के ग्राम गोरखा में शनिवार की रात को एक किसान के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। मकान से धुआ निकलता देख पडोसियो ने शोर शराबा कर गृहस्वामी को जगाया। गृह स्वामी ने परिवार के लोगों को किसी तरह घर के बाहर निकाला। तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गये। 

ग्राम गोरखा निवासी जितेन्द्र कुमार राम में परिवार के साथ सो रहा था। देर रात को शार्ट सर्किट से उसके मकान में आग लग गई। ग्रामीणों का शोर शराब सुनकर परिजन जाग गये और घर से बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने उग्र रुप धारण कर लिया। आग की लपटों ने दूसरे कमरे को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरा मकान धूं धूं कर जलने लगा। चारों तरफ शोर शराब सुनकर और ग्रामीण भी पहुंच गये और आग बुझाने में जुट गये। 

आग की लपटों के आगे ग्रामीण बहुत देर तक नही टिक सके। बाद में ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। रात का समय होने के कारण दमकल विभाग के जवान भी मौके पर नही पहुंच सके और ग्रामीण के घर में रखी गृहस्थी गेहूं, चना, मटर, दाल और तीन मोटर साईकिले जलकर राख हो गई। इससे पीडित परिजन के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

पीडित गृहस्वामी ने बताया कि आग की घटना से लगभग 3.50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उसने बताया कि आग लगने से 20 घण्टे बाद भी कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा और न ही आग से हुये नुकसान की रिर्पोट बनाई। 

आग लगने से किसान के सामने रोजी रोटी का संकट

किसान के घर में रखी साल भर की खाद्यान्न सामग्री जल जाने से अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। 12 कुन्तल गेंहू, पांच कुन्तल चना, दाल व अन्य खाद्यान्न सामग्री जल जाने से पीडित किसान के घर में चूल्हा तक नही जला है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पीडित किसान का कहना है कि वह फसल आने पर साल भर के खानपान का इंतजाम कर लेता था। इस साल आग की घटना से उसका सबकुछ वर्वाद हो गया।

संबंधित समाचार