अयोध्या: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी 73 जनोपयोगी सेवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। लखनऊ जीपीओ में पायलट फेज के तहत इसे आरंभ करने के …

अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के इस दौर में आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें, इसके लिए अब डाकघरों में भी कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है। लखनऊ जीपीओ में पायलट फेज के तहत इसे आरंभ करने के बाद अन्य प्रधान डाकघरों में भी इसे आरंभ किया गया है।

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र में जीपीओ के अलावा बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, अकबरपुर प्रधान डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर आरंभ हो गए हैं। जल्द ही इसे एलएसजी लेवल तक के अन्य चयनित डाकघरों और चुनिंदा शाखा डाकघरों में भी आरंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के दौरान लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने दी।

निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अब डाकघर से एक ही छत के नीचे केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों की पब्लिक से जुड़ी कामन सर्विस की 73 सेवाएं मिलेंगी। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर पैन कार्ड और पासपोर्ट के लिए आवेदन, यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करना हो, यह सभी कार्य डाकघर में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में होंगे।

मोबाईल और डीटीएच रिचार्ज हों या फास्ट टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस का भुगतान हों अथवा बस, ट्रेन और फ्लाईट की टिकट बुकिंग हों, यह सभी कार्य अब यहीं से हों सकेंगे। आई टी रिटर्न के अंतर्गत जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, डीएससी, एलएलपी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत भी कॉमन सर्विस सेंटर में उपलब्ध होगी। इन सबके लिए ऑपरेटरों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इसमें डिजिटल सेवा पोर्टल के अंतर्गत 14, इलेक्शन पोर्टल के अंतर्गत 5, लेबर सर्विस के अंतर्गत 3, पेंशन सेवा के अंतर्गत 2, एम्प्लॉयमेंट सर्विस में 3, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में विभिन्न राज्य सरकारों की 16 सेवाएं, अन्य गवर्नमेंट टू कस्टमर सेवाओं में 4, टूर एवं ट्रेवल्स की 7, फास्ट टैग की 4, एजुकेशन सर्विसेज की 7, बैंकिग सेवाओं में 10, बीमा में 3, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से 7 और आई टी रिटर्न संबंधित 4 सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन सब सेवाओं के लिए मात्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाएगा।

कुछ निम्न महत्वपूर्ण सेवाएं-
पैन कार्ड आवेदन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एफ.एस.एस.ए.आई. लाइसेंस रजिस्ट्रेशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग, लेबर रजिस्ट्रेशन, नेशनल पेंशन स्कीम(एनपीएस), जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन, पीएम आवास योजना का आवेदन, ई चालान, ई स्टॉम्प, ई-वाहन ट्रांसपोर्ट सर्विस, हवाई टिकट, बस टिकट, ऑन लाइन एडमिशन, टैली साफ्टवेयर रजिस्ट्रेशन, आईटीआई रजिस्ट्रेशन, जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, टीवी रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज, लेबर सर्टिफिकेट।

संबंधित समाचार