बहराइच के दो किसानों का वाराणसी में हुआ सम्मान, निदेशक ने दिया प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। वाराणसी में आयोजित कृषि कार्यशाला में जिले के दो किसानों को निदेशक ने प्रमाण पत्र देकर समानित किया है। बेहतर कृषि कार्य में सम्मान मिलने पर जिले के अन्य किसानों में हर्ष है।

उत्तर प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रो के 30 वे वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला 30 जून से 02 जुलाई तक संयुक्त आयोजन भारतीय कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संस्थान कानपुर एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के द्वारा आयोजित किया। जिसमे  कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. बीपी शाही के नेतृत्व में जिले के दो किसान साथ में वाराणसी बुलाए गए। 

किसान राणा चेतन सिंह और लालता प्रसाद गुप्ता को उपकार निदेशक डा. संजय सिंह, अपर निदेशक प्रसार डा आर आर सिंह आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज एवं पदमश्री से सम्मानित किसान सेठपाल सिंह एवं श्री बीबी त्यागी के द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. पंजाब सिंह, कुलाधिपति , रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झासी, पूर्व कुलपति,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी तथा पूर्व सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (आईसीएआर) प्रो. वीके शुक्ला कुलगुरु, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा किया गया। जिसमें 

डा. यूएस गौतम उपमहानिदेशक (कृषि प्रसार) नई दिल्ली ने कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के स्टॉल का अवलोकन किया और केंद्र के स्टाल पर मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयास की सराहना की। जिले के दो किसानों का वाराणसी में सम्मान होने पर अन्य किसानों ने हर्ष जताया है।

ये भी पढ़ें -Rail News : नीलांचल और उद्योग नगरी का बदला रूट, इंटरसिटी निरस्त - दैनिक यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

संबंधित समाचार