रायबरेली में लेखपालों के बदले कार्यक्षेत्र, कई हुए मायूस
अमृत विचार, रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर एडीएम ने लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सबसे अधिक सदर तहसील क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसमें कई को मलाईदार क्षेत्र मिल गया है। इससे उनके चेहरे खिल गए हैं। वहीं इन क्षेत्रों में काफी समय से जमे लेखपाल हटाए जाने से मायूस हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सभी को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसमें सलोन तहसील में तैनात कुलदीप सिंह को सदर, सदर में तैनात विनय कुमार तिवारी को लालगंज, सदर में तैनात विनोद कुमार को डलमऊ, राजेंद्र प्रताप सिंह को सलाेन, सलोन में तैनात हरिओम को डलमऊ, आदित्य कुमार को डलमऊ, अमर बहादुर सिंह को लालगंज, लालगंज में तैनात अजय कुमार यादव को डलमऊ, सलोन में तैनात अनिल कुमार को ऊंचाहार, सदर में तैनात प्रदीप कुमार पटेल को लालगंज और अमित त्रिवेदी को सलोन भेजा गया है।
इसी तरह एसडीएम अंकिता जैन ने लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इससे उनमें हड़कंप मचा हुआ है। वहीं स्थानांतरण रोकवाने के लिए जोर आजमाइश भी करने लगे हैं। एसडीएम ने लेखपाल रविकुमार को छिवलामऊ से अकबरपुर कछवाह, रविकांत त्रिपाठी को अकबरपुर कछवाह से अहमदपुर नजूल, बिंदुसार को दरीबा से कस्बा गिर्दनेवाह, अजय पटेल को खिजिरपुर करौदी से देवानंदपुर, लक्ष्मी देवी को गोझरी से देदानी, वीरेंद्र कुमार को देदानी से गोझरी, ओम प्रकाश मिश्रा को जोहवाशर्की से रुस्तमपुर, रज्जनलाल वर्मा को कस्बा गिर्दनेवाह से बेलाभेला, कमल कुमार सिंह को बरदर से सतांव, सुशील बाजपेई को रुस्तमपुर से रसेहता, हिमांशु पाल को अमावां से विनोहरा स्थानांतरण किया गया है। एसडीएम ने सभी को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल अपने नवीनी तैनाती ग्राम में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें -हरदोई : होमगार्डों की दबंगई, महिला को निर्वस्त्र कर पीटते हुए गांव में घुमाने का आरोप
