गुणवत्ता पूर्ण वस्त्र बनाने में जापान के साथ सहमति पत्र को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उच्च गुणवत्ता पूर्ण वस्त्र और परिधान बनाने में सहयोग करने के लिए जापान के साथ एक सहमति पत्र को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं …

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उच्च गुणवत्ता पूर्ण वस्त्र और परिधान बनाने में सहयोग करने के लिए जापान के साथ एक सहमति पत्र को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जापानी बाजार के लिए भारतीय वस्त्रों और परिधानों की गुणवत्ता एवं परीक्षण को बेहतर करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्‍त्र समिति और जापान के मैसर्स निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी दे दी।

यह सहमति पत्र मैसर्स निसेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर को वस्‍त्र और परिधान उत्पादों के लिए भारत में अपने सहकारी परीक्षण एवं निरीक्षण सेवा प्रदाता के रूप में वस्त्र समिति को मान्यता देने के लिए अधिकृत करेगा। इन वस्‍त्र और परिधान उत्‍पादों में तकनीकी वस्त्र के साथ-साथ ऐसा कोई अन्य उत्पाद भी शामिल हो सकेगा जिन पर घरेलू और विदेशी ग्राहकों और खरीदारों दोनों के लिए बाद में परस्पर सहमति व्यक्त की जाएगी।

संबंधित समाचार