आज का राशिफल। 03 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक के आधार पर ही निर्णय लें।

वृष

आज पूर्व नियोजित कार्यों में अवरोध आ सकता है। मनोनुकूल काम न होने से मन व्यथित हो जाता है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। नई तकनीक सीखने के लिए उत्तम समय है।

मिथुन

आज लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। समाज में आपको प्रशंसा मिलेगी। नए संबंधों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठा से पालन करेंगे।

कर्क

आज अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा। विवादों को दूर करने का प्रयास करें। आपको ऋण लेना पड़ सकता है। व्यवसाय की स्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। यदि कोई सर्जरी आदि करवाना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं।

सिंह

आज थोड़ी सी लापरवाही भारी हो सकती है। भावुक होकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। मीडिया और इंटरनेट में अफवाहों से बचने का प्रयास करें। धन को लेकर तनाव दूर होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

कन्या

आज सभी कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। विरोधी पक्ष से सावधान रहें। किसी अनुचित कार्य में आप रुचि ले सकते हैं। बेकार के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

तुला

आज कारोबार को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। दांपत्य जीवन में शुभता रहेगी।

वृश्चिक

आज आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नए संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिए।

धनु

आज आप नए कारोबार की योजना बनाएंगे। धार्मिक कार्यों को काफी महत्व देंगे। दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। फाइनेंस से जुड़े कड़े निर्णय ले सकते हैं। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।

मकर

आज सभी कार्य विलंब से पूरे होंगे। अपनी दिनचर्या को दूसरों के अधीन न होने दें। आपको संतान पर धन खर्च करना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा महसूस होगा। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें।

कुंभ

आज व्यवसाय में आपको अपेक्षानुकूल बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आपको किसी बड़े संस्थान से नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। ऑफिस का जरूरी प्रोजेक्ट पूर्ण हो सकता है। नई संपत्ति खरीद सकते हैं।

मीन

आज व्यापार में सब आपके अनुकूल ही होता प्रतीत होगा। पुराने मामलों पर आप काम कर सकते हैं। आपकी सामाजिक छवि को लोग बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर असहमति हो सकती है।