बरेली: भजनों के माध्यम से किया गुरु का गुणगान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर विश्व जागृति मिशन ने रविवार को राजेंद्र नगर में भारत माता मंदिर में भजनों के माध्यम से गुरु का गुणगान किया। महामंत्री पवन कुमार अरोड़ा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन हमारे लिए आत्ममंथन करने का दिन होता है।

मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विजय अग्रवाल, ममता गर्ग, जितेंद्र कुमार, सुखराम शर्मा, एसएस बिस्ट , ममता गर्ग, कृष्ण अरोड़ा, मंजू गोयल, नीलेश महेश्वरी, शांति बिस्ट, संजीव खंडेलवाल ने भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़ें - बरेली: वनखंडीनाथ मंदिर मार्ग पर कर्मचारियों ने डाल दिये रोड़े, लोग हो रहे चोटिल

संबंधित समाचार