Guru Purnima 2023: आज है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Guru Purnima 2023: हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का महापर्व सोमवार यानि आज है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रगट करने का महापर्व होता है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज स्नान-दान की आषाढ़ी पूर्णिमा है। 

आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा या वेद व्याज जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

शुभ मुहूर्त 

  • गुरु पूर्णिमा आरंभ - रात 8 बजकर 21 मिनट पर ( 2 जुलाई 2023)
  • गुरु पूर्णिमा समापन- शाम 5 बजकर 8 मिनट पर (3 जुलाई 2023)

महत्व
शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। गुरुओं के बारे में स्वयं भगवान शिवजी कहते हैं- गुरुर्देवो गुरुर्धर्मो, गुरौ निष्ठा परं तपः। गुरोः परतरं नास्ति, त्रिवारं कथयामि ते ।। अर्थात् गुरु ही देव हैं, गुरु ही धर्म हैं, गुरु में निष्ठा ही परम धर्म है। गुरु से अधिक और कुछ नहीं है। आपको ज्ञात होगा भगवान शिव भी किसी न किसी के ध्यान में लगे रहते हैं, यानी उनसे भी बड़ा कोई है जो उन्हें मार्गदर्शन देता है और जिनकी शरण में वे अपना मस्तक झुकाते हैं। आज के दिन गुरु के आशीर्वाद से आप अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। वहीं गुरु मंत्र के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन सबसे बेहत होता है।

(नोट: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। अमृत विचार इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कश्मीर के लिए रवाना, पहले दिन 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

संबंधित समाचार