PUBG गेम खेलते-खेलते पाकिस्तानी महिला को हुआ प्यार तो युवक से मिलने पहुंची नोएडा, पुलिस महकमें में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में एक पाकिस्तानी महिला सचिन नाम के एक युवक के घर पहुंच गई। PUBG गेम के जरिए पाकिस्तानी महिला से संपर्क में आया था युवक सचिन...।

नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन नाम के युवक से पुलिस टीमें पूछताछ कर रही हैं पाकिस्तानी महिला PUBG गेम के जरिए सचिन नाम के लड़के से मिली थीं जिसके बाद वो पाकिस्तान से दिल्ली होते हुए नोएडा के रबूपुरा पहुंची। वहां पर कुछ दिन रहकर महिला अचानक गायब हो गई।

जिसकी जानकारी मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं जो महिला की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि अभी महिला की सर्च कर रहे हैं महिला के साथ कौन है और वो किस रूट से भारत आई थी सचिन के घर कितने दिन रही। क्या सचिन और महिला में दोस्ती थी इन सब सवालों के जवाब महिला की तलाश के बाद ही मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें:-माफ कीजिएगा, मेरा नाम..., मैं आपसे इश्क करता हूं, डिलीवरी ब्वॉय ने महिला को किया प्रपोज, जानें फिर क्या हुआ

संबंधित समाचार