Kanpur Murder : प्रधान पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पत्नी ने राजनैतिक रंजिश में हत्या की जताई आशंका
कानपुर के प्रधान पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या।
कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में प्रधान पति की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरह से हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र में प्रधान पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बिधनू की ग्राम पंचायत बकौली से सरोज पांडेय ग्राम प्रधान हैं। सरोज ने बताया कि उनके पति श्री राम पांडेय रविवार देर शाम कठारा गांव बाइक से सब्जी लेने के लिए निकले थे। देर रात वापस नहीं आने पर कई बार फोन मिलाया तो फोन ऑफ गया। देर रात तक तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इधर, सोमवार सुबह बकौली और गोसरा के बीच जाने वाले कच्चे संपर्क मांग पर प्रधान का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही परिवार और बिधनू थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान सरोज ने बताया कि उनके पति का राजनैति रसूख अच्छा था। महिला सीट होने के चलते उन्होंने पत्नी को चुनाव लड़ाया और भारी वोटों से जीत हुई थी। उन्होंने राजनैतिक रंजिश में हत्या की आशंका है।
