जेल में बंद गद्दाफी के बेटे की हालत गंभीर, भूख हड़ताल के कारण बिगड़ी तबीयत

जेल में बंद गद्दाफी के बेटे की हालत गंभीर, भूख हड़ताल के कारण बिगड़ी तबीयत

त्रिपोली। लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे हैनिबल को लेबनानी आंतरिक सुरक्षा बलों की जेल में भूख हड़ताल के कारण रक्त शर्करा के स्तर में भारी गिरावट आने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 अल-हदथ टीवी ने जानकार सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। पिछले महीने, हैनिबल ने 2015 से लेबनान जेल में कैद होने के विरोध में भूख हड़ताल की थी। 

टीवी ने रविवार को बताया कि भूख हड़ताल के कारण हैनिबल के रक्त शर्करा के स्तर में भारी गिरावट आई और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्लेखनीय है कि 2011 में लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी की हत्या के बाद सीरिया में राजनीतिक शरण मिलने के बाद हैनिबल गद्दाफी को सीरिया-लेबनानी सीमा पर पकड़ लिया गया था। 

ये भी पढ़े:- Japan: टोक्यो में एक इमारत में विस्फोट, चार लोग घायल