घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अनुमति
नई दिल्ली। सरकार ने विमान सेवा कंपनियों को तत्काल प्रभाव से उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कोविड-19 से पहले मंजूर ग्रीष्मकालीन समय-सारणी की तुलना में 60 प्रतिशत उड़ानों की अनुमति दी है। अभी यह सीमा 45 प्रतिशत थी। आदेश में कहा …
नई दिल्ली। सरकार ने विमान सेवा कंपनियों को तत्काल प्रभाव से उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अनुमति दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कोविड-19 से पहले मंजूर ग्रीष्मकालीन समय-सारणी की तुलना में 60 प्रतिशत उड़ानों की अनुमति दी है। अभी यह सीमा 45 प्रतिशत थी।
आदेश में कहा गया है कि उड़ानों की संख्या में बदलाव की अनुमति तत्काल प्रभावी हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि नियमित घरेलू परिचालन की मौजूदा स्थिति और हवाई यात्रा की मांग को देखते हुए संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है।
