हरदोई: धूमधाम से मनाया गया स्कूलों में प्रवेश उत्सव, सीडीओ ने तिलक कर बच्चों का किया स्वागत
हरदोई। विद्यालयों के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय पहुंचकर सीडीओ ने बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुस्तकें वितरित की। विकासखंड सुरसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया।बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी दें नवीन नामांकित बच्चों का रोली, टीका एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। केक कटवाकर निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सीडीओ ने गत वर्ष में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को भी सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया और संचालित हो रही कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम, खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश, इंचार्ज प्रधानाचार्य मंजू वर्मा ग्राम प्रधान संयोगिता पाल,ग्राम प्रधानपति उदय प्रताप पाल ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार वर्मा,,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष , सदस्य एवं अभिभावकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-आगरा: तुम्हारी वर्दी का ख्याल है, वरना... ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भड़के भाजपा विधायक, सुनाई खरी-खोटी
