सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या आएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को अयोध्या आ रहे हैं। उनके अयोध्या आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के भी आने की संभावना है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर रौनाही के दोस्तपुररग्घु गांव 12:30 बजे पहुंचेंगे। वह वहां पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव की तेरहवीं में शिरकत कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधायेगें। यहां के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे वरिष्ठ सपा नेता फिरोज खान गब्बर के आवास पर पहुंचेगे। वहां 45 मिनट तक लोगों से मुलाकात के बाद सवा दो बजे पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के अंगूरीबाग स्थित आवास पर पहुंचेगे। 

वहां वह पूर्व विधायक की दिवंगत धर्मपत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित करेगे। इसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन बजे के करीब प्रेस परिषद के सदस्य व हिन्दी दैनिक के सम्पादक रहे स्वर्गीय शीतला सिंह के मकबरा स्थित आवास पर पहुंचेगे। जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात करीब साढ़े तीन बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जायेगे। बताया जाता है कि इस दौरान वह हाजी फिरोज खान गब्बर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-आगरा: तुम्हारी वर्दी का ख्याल है, वरना... ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भड़के भाजपा विधायक, सुनाई खरी-खोटी

 

संबंधित समाचार