बाराबंकी: पुलिस का दावा- स्कूल जाने से बचने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर रची थी अपहरण की कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/अमृत विचार। साईं इंटर कॉलेज शुक्लाई के जिस छात्र के अपहरण को लेकर पूरे जिले में सनसनी फैली हुई है। पुलिस तफ्तीश में वह कहानी ही झूठी निकली। स्कूल जाने से बचने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर अपहरण की कहानी रची थी। जिसके पर्दाफाश का दावा तो पुलिस ने किया है लेकिन वह अभी तक गायब छात्र का पता नहीं लगा सकी है।
  
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक शुभम पटेल उम्र करीब 14 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी डिवाइन ग्रीन सिटी मखदूमपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, स्थाई पता दुलारपुर मजरे मंगरौडा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी के अपहरण की सूचना उसके छोटे भाई द्वारा दी गई थी।  
जिस पर पुलिस द्वारा जांच से ज्ञात हुआ कि दी गई अपहरण की सूचना असत्य है। 

दोनों भाई पिछले कई दिनों से घर से स्कूल जाने के लिए निकलते थे।  किन्तु स्कूल नहीं जा रहे थे। दोनों भाई घूमने के शौकीन हैं। शुभम ने अपने छोटे भाई से कहा कि पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दे दो। मैं आज कहीं दूर घूमने जाऊंगा। सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल एनालिसिस से जानकारी हुई है कि छात्र स्वेच्छा से घूमने हेतु गया है। जल्द ही पुलिस टीम भेजकर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

पुलिस को दी गई जानकारी में कहा गया था कि
डिवाइन ग्रीन सिटी के निवासी विनोद वर्मा का पुत्र शुभम पटेल अपने छोटे भाई के साथ प्रातः साईं इंटर कॉलेज शुक्लाई पढ़ने जा रहा था। रास्ते में वह साइकिल से उतरकर टॉयलेट करने लगा। इसी दौरान पीछे से आई मारुति कार ओमनी से उतरे बदमाशों ने उसे दबोच कर गाड़ी में डाल दिया और लेकर चले गए।

ह भी पढ़ें:-रायबरेली: पढ़ाई से पहले बच्चों ने लगाई झाड़ू, गुरुजी की खुली कलई

संबंधित समाचार