रायबरेली : कार्यालय में कटे मिले दो पेड़, सभासदों ने किया हंगामा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर पंचायत के भीतर काट दिए गए पेड़ 

रायबरेली, अमृत विचार। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को दो पेड़ काट दिए गए। पेड़ों को काटने पर सभासदों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। पेड़ किसने कटवाए हैं इस पर बड़ों की चुप्पी है। ईओ से लेकर अध्यक्ष तक अपने तर्क दे रहे हैं। 

सोमवार को सभासद जगदीश प्रसाद कमल, संदीप मोदनवाल मोहम्मद मुर्तजा और कुछ नगर पंचायत कार्यालय गए तो वहां पर दो पेड़ कटे पड़े थे। सभासदों ने पता किया तो जानकारी नहीं हो पाई कि किसके द्वारा पेड़ कटवाए गए। अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज ने भी पेड़ों के कटने पर अनभिज्ञता जताई तो सभासदों ने पेड़ काटे जाने का विरोध किया। सभासदों का कहना था कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही तो दूसरी तरफ नगर पंचायत कार्यालय में ही स्थित पेड़ काट दिए गए।

मामले में अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज का कहना है कि दो जंगली पेड़ कटे मिले हैं। पता किया जा रहा कि किसके द्वारा पेड़ काटे गए हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल का कहना है कि नगर पंचायत प्रांगण में बेकार पड़े दो जंगली पेड़ काटे गए हैं। उनके स्थान पर पीपल, जामुन आदि के पेड़ परिसर में लगाए जायेंगे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : श्रद्धालुओं को पग-पग पर मिली अव्यवस्था, मंदिर पहुंचने में छूटे पसीने

संबंधित समाचार