Etawah Accident: महोबा पुलिस की गाड़ी ट्रक में जा घुसी, महिला की मौत, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में महोबा पुलिस की गाड़ी ट्रक में जा घुसी।

इटावा में महोबा पुलिस की गाड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इटावा, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दिल्ली से युवती को बरामद करके लौट रही महोबा पुलिस की गाड़ी,फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर क्षेत्र में ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए यहां उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया,जहां युवती की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बोलेरो गाड़ी  दिल्ली से कबरई महोबा जा रही थी। जिसमें थाना कबरई का फोर्स था। गाड़ी संतराम सिंह चला रहा था। इसमें दरोगा जयशंकर पांडेय ,कांस्टेबल सुरजीत , सुभम  और महिला सिपाही मंजूलता  के अलावा, बरामद युवती प्रयांशी और  उसकी मां  मीना,  बरामद युवक नरेंद्र  बैठे थे। चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।  

सभी घायलों को थाना पुलिस और यूपीडा की टीम ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान घायल युवती की मां मीना 38 वर्ष  पत्नी रमाकांत निवासी कबरई महोबा ने दम तोड़ दिया। दरोगा जय शंकर पांडेय की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे विश्वविद्यालय की पुरानी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल फ्लोर पर बने आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

घटना की सूचना पर इटावा से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह, फिरोजाबाद से सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी,सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक मो कामिल, पुलिस टीम के साथ घायलों देखने के लिए पहुंचे और चिकित्सकों  को बेहतर इलाज करने का आग्रह किया.

संबंधित समाचार