नैनीताल: पहाड़ों से गिरने लगे बोल्डर, लोगों में भय का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मानसून सीजन शुरू होते ही कई स्थानों पर भूस्खलन होने की संभावनाएं बढ़ने लगी हैं। बीते दिनों ही पंगुट मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप भूस्खलन से आधी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद उसी क्षेत्र में अब पहाड़ी से बोल्डर गिरने शुरू हो चुके हैं। इसके चलते लोगों में भय का माहौल है।

  पिटरिया क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक तरफ बीते दिनों सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। वहीं रविवार देर रात को चाइना पीक की पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर टूटकर नीचे बसावत की तरफ आ गए। एक बोल्डर सड़क पर रुक गया। इसके आकार को देखकर बाकी बड़े बोल्डरों के साइज का अनुमान लगाया जा सकता है।

इस क्षेत्र में वर्षों पहले भी कई बार भूस्खलन हो चुके हैं। इसी क्षेत्र में नीचे बसावत और होटलों के अलावा हाईकोर्ट, स्कूल, ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी और कार्यालय है। इसके बाद से सभी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

संबंधित समाचार