संभल : युवक ने पहले जलाये कपड़े फिर फंदे पर लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाभी से कहासुनी के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया शव का अंतिम संस्कार

बबराला में आत्महत्या से पहले जलाये गये अपने कपड़े

संभल/बबराला, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में भाभी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने अपने कपड़े भी जलाए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी महेंद्र उर्फ छोटा (28 वर्ष) का भाई से घरेलू विवाद था। सोमवार को सुबह भाभी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद महेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया। 

महेंद्र ने पहले अपने कपड़े जला दिए और फिर घर में फंदे से लटक गया। परिजनों ने महेंद्र को फंदे से उतारा और बबराला में निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।  परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें:- बरेली: प्रदेश में पहली बार सेना 15 दिनों के लिए करा रही अग्निवीर भर्ती, होगी फतेहगढ़ में राजपूत रेजिमेंट सेंटर में भर्ती रैली 

संबंधित समाचार