मुरादाबाद : जहर खाने से विवाहिता की मौत, छह पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में विवाहिता ने जहर खा लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

कटघर क्षेत्र के गांव ताजपुर माफी निवासी सलीम ने अपनी पुत्री मुस्कान का निकाह 24 नवंबर 2021 को चक्कर की मिलक निवासी शाहजेब के साथ किया था। बताया कि मुस्कान के एक नौ माह का बेटा फैज है। आरोप है कि शाहजेब व उसके परिवार वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मुस्कान ने सोमवार को सुबह कुछ खा लिया। जिसमें उसकी हालत बिगड़ गई। 

डॉक्टर को दिखाया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस एसएचओ आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। मुस्कान के भाई शाहरूख की तहरीर पर पति शाहजेब, ससुर गुड्डू, देवर आशु, ननद अर्शी व निशी और ननदोई नाजिम के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, हाय-हेलो में गुजरा पहला दिन

संबंधित समाचार