रामपुर : शर्मनाक! दहेज में नहीं दिए डेढ़ लाख रुपये तो पत्नी के अश्लील फोटो रिश्तेदारों को भेजें
पति सहित चार के खिलाफ शहजादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। दहेज में डेढ़ लाख में नहीं देने पर पति ने पत्नी के अश्लील फोटो खींचकर उसके रिश्तेदारों को भेज दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि कुछ साल पहले पास के ही रहने वाले बकनौरी निवासी संतराम से विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक चलता रहा। बाद में ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर दी। ताकि वह दुकान खोल सके। मायके वालों की हालत ठीक नहीं होने पर वह उसको पैसे नहीं दे सके। उसके बाद ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
आरोप है कि पीड़िता के पति ने जबरदस्ती उसको निवस्त्र करके कुछ अश्लील फोटो खींच लिए। फिर धमकी दी कि मायके वालों से डेढ़ लाख रुपये नहीं लेकर दिए तो उसने रिश्तेदारों में फोटो भेज वायरल कर दिए। उसके बाद विवाहिता मायके आ गई। मांग पूरी ही होने पर 17 अप्रैल 2023 को उसके फोटो रिश्तेदारों को भेज दिए। उसके बाद विवाहिता महिला थाने चली गई,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। बाद में पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सन्तराम, तिलकराम,बब्लू, और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
ये भी पढ़ें : रामपुर : ढाई वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना भी लगाया
