Ashes 2023 : मार्क बुचर ने कहा- जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर बवाल बेतुका  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेयरस्टो ने समझा कि गेंद ‘डेड’ हो गई है और वह क्रीज से काफी बाहर आ गए

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क बुचर दूसरे एशेज टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के विकेट पर मचे बवाल को लेकर हैरान है और उनका कहना है कि यह आम विकेट की तरह था और इस पर विवाद समझ से परे है। दूसरे एशेज टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेयरस्टो आस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन की धीमी बाउंसर का सामना करते हुए झुक गए और गेंद विकेटकीपर एलेक्स कारी के पास चली गई। 

बेयरस्टो ने समझा कि गेंद ‘डेड’ हो गई है और वह क्रीज से काफी बाहर आ गए। कारी ने स्टम्प आउट कर दिया जो नियमानुसार सही था। ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला में 2 . 0 की बढत बना ली। 

बूचर ने विजडन क्रिकेट के साप्ताहिक पॉडकास्ट में कहा, मेरे लिए यह सामान्य सी बात थी । बेयरस्टो ने यह सुनिश्चित क्यो नहीं किया कि उसे पता है कि गेंद कहां है और उसके क्रीज छोड़ने से पहले कहां थी। उन्होंने कहा, मैं रेडियो पर सुन रहा था । उस पर किसी ने स्पष्ट बताया नहीं। मैंने फिर अपने पिता को फोन किया जिन्होंने मुझे विस्तार से बताया । मैने उनसे पूछा कि इसका मतलब है कि वह आउट था तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

ये भी पढ़ें : Ashes 2023 : जॉनी बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद पर ब्रेंडन मैकुलम की प्रतिक्रिया से निराश हैं ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव