बरेली: आज से श्रावण मास की हुई शुरुआत, शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। आज से श्रावण मास की शुरुआत हो गई है जिसको लेकर आज शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई। शहर के सातों नाथों पर भक्तों का सैलाब देखा गया। हर कोई भगवान शिव के दर्शन करने के लिए लाइन में खड़ा नजर आया। यहां तक की शहर के छोटे मंदिरों में भी लोगों को पूजा अर्चना करते हुए देखा गया। 

मंगलवार से पवित्र श्रावण मास शुरू हो गया है जिसको लेकर मंदिरों में सोमवार से तैयारियां शुरू हो गई थीं। आज सुबह 4:30 बजे से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। शिवालय में जल के साथ लोग बेलपत्र धतूरा भांग आदि को चढ़ा रहे थे । मंदिर के सेवादार लाइन को सुचारू रूप से संभालते नजर आए। हर किसी के मुंह पर भगवान शिव का नाम था। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी मंदिरों के पास व मंदिरों में मौजूद रहा और कड़ी सरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। 

महाभारत काल के समय का है धोपेश्वर नाथ मंदिर
शहर के साथ नाथों  में सबसे पुराना धोपेश्वर नाथ मंदिर बताया जा रहा है। यहां के पुजारी ने बताया ये मंदिर महाभारत काल के समय का है। इसका जीर्णोद्धार पांडवों ने वनवास के दौरान कराया था। उसके बाद शहर के प्रसिद्ध जानी-मानी हस्ती चुन्ना मियां ने यहां के ताल का जीर्णोद्धार कराया था। इसके साथ ही मंदिर की मान्यता है जो भी सच्चे मन से मनोकामना मांगता है वह जरूर पूरी होती है।

ये भी पढे़ं- बरेली: युवक ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

संबंधित समाचार