Sawan 2023: Kanpur के शिव मंदिरों में उमड़ी बाबा के भक्तों की भीड़, यहां देखें- श्रावण मास में मंदिर खुलने का समय
कानपुर के शिव मंदिरों में उमड़ी बाबा के भक्तों की भीड़।
कानपुर के शिव मंदिरों में बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ी है। बाबा के भक्त जयकारों के साथ मंदिम में दर्शन करने पहुंच रहे है।
कानपुर, अमृत विचार। श्रावण माह की मंगलवार से शुरुआत हो चुकी है। कानपुर के परमट आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, जागेश्वर मंदिर व नागेश्वर मंदिर सहित शिव मंदिरों में देर रात ही बाबा के पट खोल दिए गए। शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी है। लाइन में लगकर भक्त एक के बाद एक कर दर्शन कर रहे है।
आनंदेश्वर मंदिर के महंत अरुण भारती ने बताया कि सावन में मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। सावन में हर दिन भोर में मंगला आरती के बाद पट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। पहले दिन आनंदेश्वर मंदिर में 1100 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। सभी शिव मंदिरों में पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम है।
श्रावण मास में मंदिरों के खुलने का समय
- आनंदेश्वर मंदिर में सावन में प्रतिदिन सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद भक्त बाबा के दर्शन कर सकते हैं, जबकि सोमवार को रविवार की देर रात 2 बजे पट भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
- जागेश्वर मंदिर में सावन में प्रतिदिन सुबह चार बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद भक्त दर्शन करेंगे। तो सोमवार को आरती व भोग सोमवार को भोर 3.45 बजे पट भक्तों के लिए खोले जाएंगे।
- सिद्धनाथ मंदिर में सावन के सोमवार को भक्तों के लिए मंदिर के पट भोर चार बजे से खोले जाएंगे।जबकि पूरे सावन में भक्तों के लिए मंदिर देर रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।
- वनखंडेश्वर मंदिर में सावन के सोमवार को भोर तीन बजे से पट भक्तों के दर्शनों के लिए खुलेंगे। जबकि अन्य दिनों में सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए पट खुलेंगे।
- नागेश्वर मंदिर में सावन के सोमवार को सुबह चार बजे से मंदिर के पट भक्तों के पूजन व दर्शनों के लिए खोलें जाएंगे। जबकि अन्य दिनों में मंदिर के पट सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद खुलेंगे।
