Kanpur में KESCO कर रहा खेल, फॉल्ट हो रहे 15 से 20 फीडर में दर्शा रहा सिर्फ पांच, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में केस्को खेल कर रहा है।

कानपुर में केस्को खेल कर रहा है। रोजाना करीब 15 से 20 फॉल्ट हो रहे है। जबकि फीडर में सिर्फ पांच दर्शा रहा है।

कानपुर, अमृत विचार। सर्वोदय नगर सबस्टेशन के पैनल ब्रेकर में छिपकली के घुसने पर धमाका हो गया। साथ ही इसी सबस्टेशन के हितकारी नगर में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से करीब 10 हजार से अधिक घरों की बिजली 18 घंटे तक गुल रही। इसके अलावा केस्को के 20 फीडर क्षेत्रों में बिजली पांच से छह घंटे तक बाधित रही। जिस वजह से लोगों को उमस भरी में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

केस्को ने शिकायतें बढ़ने के बाद अब फॉल्टों में भी कलाबाजी शुरू कर दी है। महानगर में प्रतिदिन 20 से अधिक फीडर में फॉल्ट हो रहे हैं, जबकि केस्को चार से पांच फॉल्ट ही कागजों पर दर्शा रहा है। रविवार रात करीब 11 बजे सर्वोदय नगर सब स्टेशन के पैनल ब्रेकर में छिपकली गुस गई, जिस वजह से उसमें धमाका हो गया। इसके बाद हितकारी नगर हसीन बेगम ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने की वजह से करीब 10 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल रही। सोमवार सुबह के समय पेयजल की समस्या भी हुई। 

हितकारी नगर के लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी केस्को कर्मी ट्रांसफार्मर बनाने नहीं पहुंचे, इससे रविवार रात करीब 11 बजे से सोमवार शाम सात बजे तक बाधित रही। सर्वोदय नगर सब स्टेशन के अधिशासी अभियंता एके गौतम का कहना है कि ब्रेकर में छिपकली जाने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। जानकारी पर वैकल्पिक व्यवस्था की। जबकि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शाम चार बजे बिजली आई भी तो करीब आधे घंटे के बाद फिर से चली गई थी। 

इसके अलावा शहर के पनकी, बारादेवी, रामादेवी, तिलक नगर, दहेली सुजानपुर, संजय गांधी नगर नौबस्ता, मछरिया, मकर्राबटगंज, दहेली सुजानपुर, लालइमली, वरुण विहार, गुजैनी, दबौली, गोविंद, नौबस्ता, सुजातगंज, छबिलेपुरवा, रतनपुर, आंबेडकरपुरम कल्यानपुर आदि क्षेत्रों में भी बिजली का सितम जारी रहा। इन क्षेत्रों में बिजली पांच से छह घंटे तक बाधित रही। 

कहीं लाइन क्षतिग्रस्त तो कहीं जंफर धड़ाम

केस्को मीडिया प्रभारी ललित कृष्ण ने बताया कि एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र के टिटू ढाबा फीडर की बिजली सुबह आठ बजे से 10 बजे तक, एचटी लाइन व एबीसी केबल क्षतिग्रस्त होने से रूमा गांव फीडर की बिजली सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक, पॉवर टांसफार्मर का जंफर क्षतिग्रस्त होने से मोती नगर व गल्ला गोदाम फीडर की बिजली सुबह साढे 11 बजे से ढाई बजे तक और एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से पांडु नगर फीडर की बिजली सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक गुल रही। वही, 13 फीडरों में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य किया गया।

संबंधित समाचार