बरेली: कोरोना सैंपल लैब के बाहर जुट रही भीड़, नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार लोगों को सचेत कर रहे हैं। बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदार दोनों ही सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी बेखबर हैं। …

बरेली, अमृत विचार। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार लोगों को सचेत कर रहे हैं। बावजूद इसके लोग नहीं मान रहे। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीज व तीमारदार दोनों ही सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी बेखबर हैं।

हाल यह है कि कोरोना सैंपल केंद्र के बाहर धक्कामुक्की के बीच महिला और पुरुषों की लंबी लाइन लगी रहती है। जहां एक ओर सैंपल लिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर बाहर मरीज बिना सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लंबी लाइन लगाए खड़े रहते हैं। सामाजिक दूरी तो दूर की बात है यहां लोग मास्क भी ठीक से नहीं लगाते हैं। यहां हर दिन ऐसा ही होता है। भीड़ देखकर डॉक्टर और अफसर भी सामाजिक दूरी को नजर-अंदाज कर देते हैं।

जिला महिला अस्पताल में मुख्य द्वार पर स्क्रीनिंग के लिए खड़े स्वास्थ्यकर्मी न तो अंदर आने वाले मरीजों या तीमारदार की स्क्रीनिंग करते हैं न ही सामाजिक दूरी का पालन करने को कहते हैं। खास बात यह है कि सामाजिक दूरी का पालन न करने पर खुद सैंपल देने आए व्यक्ति को ही खतरा है। भीड़ में उससे भी संक्रमित के संपर्क में आने पर संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

संबंधित समाचार