Unnao Accident : सड़क हादसों में मामा-भांजे व महिला की मौत, ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसों में मामा-भांजे व महिला की मौत।

उन्नाव में सड़क हादसों में मामा-भांजे व महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने रोड जाम कर हंगामा किया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मामा-भांजे व एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल से शवों को जल्द हटाने से नाराज मामा-भांजे के परिजन रोड पर ही बैठ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। 

घटना-1 

अचलगंज थानांतर्गत कस्बा निवासी रामनाथ क्षेत्र के सातन गांव के मजरे रायपुर निवासी अपने मामा महेश को लेकर बाइक से घर जा रहा था। तभी उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर अचानक सामने से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक समेत रोड पर गिर गए। भागने की फिराक में रहे ट्रक चालक ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चालक सहित दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। शव रोड से तुरंत उठाने से नाराज परिजन सड़क पर ही बैठ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया है। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे ट्रक को लोहचा मोड़ के पास पुलिस ने पकड़ लिया।

घटना-2 

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखरियापुर निवासी अरविंद अपनी पत्नी नंदरानी (35), पुत्री कीर्ति (5), काव्या (1) व पुत्र मंजेश (3) को बाइक से लेकर गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गया था। जहां से लौटते समय बिल्हौर मार्ग स्थित भुड्डा चौराहा के पास अचानक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें पत्नी नंदरानी व तीनों बच्चे बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। चारों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां महिला की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान महिला की देररात मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

संबंधित समाचार