Kanwar Mela 2023: गंगा पूजा के साथ हुआ कांवड मेले का आगाज, शिवमय हुई धर्मनगरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। हरी की नगरी में आज (मंगलवार) गंगा पूजन के साथ कांवड़ मेले का श्रीगणेश किया गया। कांवड़ मेले के शुभारंभ के साथ ही आज श्रावण मास की भी शुरुआत हो चुकी है। गंगा पूजा के दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे जिन्होंने दुग्कधाभिषेक करते हुए मेले को मंगलमय तरीके से पूर्ण हो जाए ऐसी प्रार्थना करी। 

करीब चार दिन से कावड़ियों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था लेकिन पहले ही दिन हरिद्वार में कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए हुए लाखों शिवभक्त गंगा जल उठाने के लिए हर की पैड़ी पहुंचे। पुलिस ने भी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर यातायात प्रबंधन के लिए कमर कस ली है।  वहीं, पिछली बार 3.80 करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से जल उठाया था। इस बार रिकॉर्ड पांच करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने भी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर यातायात प्रबंधन के लिए कमर कस ली है।  वहीं, पिछली बार 3.80 करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से जल उठाया था। इस बार रिकॉर्ड पांच करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कांवड़ियों के वाहनों के लिए बैरागी कैंप, गौरीशंकर नीलधारा, पंतद्वीप, लालाजी वाला, चमगादड़ टापू, रोड़ीबेलवाला, भारत माता मंदिर के पास पार्किंग बनाई गई है।
कांवड़ियों के वाहनों के लिए बैरागी कैंप, गौरीशंकर नीलधारा, पंतद्वीप, लालाजी वाला, चमगादड़ टापू, रोड़ीबेलवाला, भारत माता मंदिर के पास पार्किंग बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Mela 2023: हरी के द्वार खुल गए हैं शिवभक्तों के लिए, पिछले बार का रिकार्ड टूटने की उम्मीद

 

 

संबंधित समाचार