प्रयागराज : लोक सेवा आयोग ने 100 विशेषज्ञों को पैनल से हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सोमवार को कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर 100 विशेषज्ञों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 100 विशेषज्ञों को पैनल से बाहर कर दिया गया है।  इन के  ऊपर गोपनीय कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। अब आयोग ने सही तरीके से सुधार करने के लिए पैनल में नए विशेषज्ञों को शामिल करने की तैयारी की है।

परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के मुताबिक प्रश्न पत्रों में लगातार आ रही गलतियो को सुधारने का कार्य विशेषज्ञ ही करते है। इंटरव्यू के लिये भी पैनल के ही विशेषज्ञों को चुना जाता है। कॉपियों का मूल्यांकन की जिम्मेदारी भी इन्हीं को दी जाती है। लेकिन लगातार शिकायतों के बाद भी सुधार नही हो रहा था। आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार विभिन्न विषयों से संबंधित विशेषज्ञों की सूची की समीक्षा कराई। जिसमे लापरवाही करने वाले विशेषज्ञों में 100 विशेषज्ञों को पैनल से बाहर कर दिया। कार्यों में बेहतर सुधार के लिए बनाए जा रहे पैनल में देशभर से विशिष्ट विशेषज्ञों को भी शामिल करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : सीएमओ के निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

संबंधित समाचार