लव जिहादः अजय सिंह बन कोर्ट मैरिज करने दीवानी पहुंचा असलम, वकीलों ने जमकर धुना
सुलतानपुर/अमृत विचार। भदैंया के बाद एक बार जिले में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मुंबई से हिन्दू युवती को शादीशुदा अल्पसंख्यक समुदाय का एक युवक हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर दीवानी में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। यहां अधिवक्ताओं को शक हुआ तो युवक के कागजात की बारीकी से जांच की और पूछताछ की।
जिसमें पता चला कि उसके कागजात गलत है। एक अधिवक्ता ने पीड़ित के पिता को बुला लिया। इसी बीच कुछ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जालसाज युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि असलम से अजय सिंह बने कथित प्रेमी को स्थानीय लोगों ने शक होने पर पकड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले का थाना क्षेत्र रामगंज भादर पट्टी निवासी शादीशुदा मो. असलम, अजय सिंह पुत्र अशोक सिंह बनकर बम्बई से 22 वर्षीय युवती को भगा कर लाया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया मुंबई के ठाणे जिले में युवती के खिलाफ गुमशुदगी दर्ज है। मामले मे मुंबई पुलिस को सूचना दी गई है। महिला थाने में युवती को बैठाया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा - सरकार की नाकामियों का परिणाम भुगत रही जनता
