बहराइच: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को दिया तलाक, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच/अमृत विचार। जिले के सिद्दीक मड़ैया गांव निवासी महिला को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक दे दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, धमकी देने और तलाक देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत कस्बा के कसाई टोला निवासी शफीकुन निशा पुत्री टेढ़े का विवाह छह वर्ष पूर्व क्षेत्र के सिद्दीक मड़ैया गांव निवासी कमरुद्दीन के साथ हुआ था। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि 27 जून को उसके पति ने दहेज के में दो लाख रूपये नगदी और बाइक समेत अन्य सामान की मांग न पूरी होने पर मारापीटा। इसके बाद पति ने एक बार में तीन तलाक दे दिया। 

उसका कहना है कि मायके से माता-पिता आए सभी ने पति और सास-ससुर से वार्ता कर साथ रखने की बात कही, लेकिन पति नहीं माना। इस पर शफीकुन निशा ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति कमरुद्दीन, ससुर अयूब और सास रुबीना के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा - सरकार की नाकामियों का परिणाम भुगत रही जनता

संबंधित समाचार