बरेली: बदायूं और आगरा का सफर हो सकता है महंगा, कांवड यात्रा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायू-आगरा रूट पर करीब 30 किलोमीटर की बढ़ेगी दूरी

बरेली, अमृत विचार: सावन में रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। डायवर्जन के कारण रोडवेज बसों को दूसरे रूटों से गुजारा जाएगा। इसकी वजह से किलोमीटर बढ़ने पर बसों का किराया भी बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बदायूं और आगरा की बसों के यात्रियों को होगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: बकाया बिल पर 68 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन, अधीक्षण अभियंता ने फरीदपुर में चलाया अभियान

सावन को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन निर्धारित कर दिया है। रोडवेज बसों का डायवर्जन प्रत्येक रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रहेगा। इसकी वजह से दिल्ली जाने वाली बसें नरियावल, टीपी नगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाईपास होकर जाएंगी। लखनऊ के लिए बसें नरियावल, टीपीनगर और फरीदपुर होते हुए जाएंगी।

आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए जाएंगी। बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव से होकर आ-जा सकेंगी। दिल्ली, आगरा, बदायूं की बसों को बदले रूट से चलाए जाने पर करीब 30 किलोमीटर की दूरी बढ़ जाएगी। ऐसे में रोडवेज का किराया बढ़ सकता है।

एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अगर सप्ताह में एक दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू रहा तो किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। वहीं अगर डायवर्जन लगातार लागू रहता है तो किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाकर मशीनों में फीड कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - Kanwar Yatra 2023 : कितने प्रकार की होती है कांवड़, जानिए इसका अर्थ?, पढ़ें... यात्रा के कठोर नियम

संबंधित समाचार