बरेली: प्लाट पर कब्जे की धमकी देकर मांग रहा 15 लाख की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्लाट पर कब्जा करने की धमकी देते हुए दबंगों ने युवक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने वाला इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजेन्द्र नगर निवासी …

अमृत विचार, बरेली। प्लाट पर कब्जा करने की धमकी देते हुए दबंगों ने युवक से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने वाला इससे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजेन्द्र नगर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि उनका नेकपुर के पास एक प्लाट है। प्लाट के पास रहने वाले नरेश कुमार का सीमेन्ट और सरिया का काम है। अनिल का आरोप है कि नरेश और उसके साथी उनके प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपी कई मामलों में पहले जेल जा चुके हैं।

लाकडाउन के दौरान जबरन कब्जा करने के लिए आरोपियों ने उनके प्लाट पर अवैध निर्माण कराया। पता चलने पर सुभाष नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 30 अगस्त को अनिल अपने कर्मचारियों के साथ प्लाट देखने गये और मौके पर पहुंच कर देखा की नरेश अपने चार साथियों के साथ प्लाट से सरिया, बजरी, बजरफुट चुरा रहा है।

विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। नरेश प्लाट पर कब्जे की धमकी देते हुए 15 लाख की रंगदारी मांग रहा है। एडीजी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने नरेश व उसके चार साथियों पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार