पीलीभीत: श्रावण माह में आपत्तिजनक झांकियों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो चुकी है। कांवड़ियों के जत्थे जल लाने के लिए निकल पड़े है। पुलिस प्रशासन इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है। इसी बीच झांकियों के द्वारा आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर मुद्दा एक बार फिर उठा है। पुलिस प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देकर आपत्तिजनक झांकियों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष लोधी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी, सिटी मजिस्ट्रेट को दिए। जिसमे कहा कि कांवड़ यात्रा में झांकियों का प्रदर्शन किया जाता है। कुछ लोग डीजे पर आपत्तिजनक गाने का प्रचार प्रसार करते है। जोकि सनातन हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने आपत्तिजनक झांकी और गानों पर प्रतिबंध की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री सूरज वर्मा, शुभम सक्सेना, गौरव, अमन, विजय प्रकाश, अंकित , सुमित आदि थे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: तस्करों का दबाव, गोशाला से लाकर दो गोवंश..परेशान ग्रामीणों ने लगाई गुहार

संबंधित समाचार