बरेली: दाखिला के साथ परीक्षा फीस नहीं लेंगे कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से गहराए आर्थिक संकट के बीच राजकीय और अनुदानित (एडेड) कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को थोड़ी राहत मिली है। अब दाखिला करने के दौरान उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा। बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बरेली-मुरादाबाद मंडल के सभी 55 राजकीय और एडेड महाविद्यालयों …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी से गहराए आर्थिक संकट के बीच राजकीय और अनुदानित (एडेड) कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को थोड़ी राहत मिली है। अब दाखिला करने के दौरान उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा। बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बरेली-मुरादाबाद मंडल के सभी 55 राजकीय और एडेड महाविद्यालयों के प्राचार्यों को यह निर्देश जारी किया है। स्ववित्तपोषित कॉलेजों में पिछले साल से ही यह व्यवस्था लागू है।

दरअसल, रुविवि के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाते हैं। स्ववित्तपोषित कॉलेजों के छात्र परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान स्वयं परीक्षा शुल्क चुकाते हैं, जो विभिन्न विषयों के लिए अलग-अलग निर्धारित है। वहीं, राजकीय और एडेड कॉलेज प्रवेश के दौरान ही यह शुल्क छात्रों से जमा करा लेते। चूंकि परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है।

कई बार छात्रों को अपने पास से फीस जमा करनी पड़ती। इसमें सुधार के लिए ही विवि प्रशासन ने फैसला किया है कि कॉलेज प्रवेश के साथ परीक्षा शुल्क नहीं लेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने प्राचार्यों को यह पत्र भेजा है। मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि कॉलेज अपनी फीस लेंगे। प्रवेश के दौरान परीक्षा शुल्क नहीं जमा कराएंगे।

संबंधित समाचार