दिल्ली: OYO होटल में लगी आग, कांच का शीशा तोड़कर फंसे लोगों को निकाला बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में मौजूद OYO होटल में आज आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना दोपहर 2.20 बजे के समय हुई। जैसी ही होटल में आग लगी तो तुरंत ही फायर की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर की टीम और पुलिस ने होटल में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि आग होटल के इलेक्ट्रिक पैनल से फैली। जैसी ही आग फैली तो लोगों को बचाने के लिए होटल की दीवारों पर लगे कांच के शीशों को तोड़ा गया और फिर फंसे लोगों को बाहर निकाला गाया।

यह भी पढ़ें-  झारखंड: तबरेज अंसारी लिंचिंग मामला, सभी दोषियों को 10 साल की सजा

संबंधित समाचार